स्वतंत्र देव ने भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, कैबिनेट मंत्री बोले प्रदेश को मिला सक्षम लीडर

बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भूपेंद्र सिंह चौधरी के नाम पर मुहर लगाई है। इसी दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भूपेंद्र सिंह को बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश को एक सक्षम नेचृत्व मिला है। 

 

/ Updated: Aug 25 2022, 06:28 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी की ओर से भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी हो गया है। इसी बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। स्वतंत्र देव सिंह ने भूपेंद्र सिंह को संगठन को मजबूत करने शुभकामनाएं भी दी है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश को एक सक्षम नेतृत्व करने वाला लीडर मिला है। भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार और संगठन दोनों ही अच्छी तरह से चलेंगे। इसी के साथ ही स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 को लेकर हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है और बाढ़ को लेकर भी हमारी सभी तैयारियां पूरी हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की रेस में भूपेंद्र सिंह चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा था। जिसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरूवार को उनके नाम का ऐलान कर दिया।