गांव के प्राचीन कुएं में गाय गिरने से मचा हड़कंप, कई घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

उन्नाव के समदपुर भावा गांव में प्राचीन कुएं में गाय गिरने से हड़कंप मच गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर गाय को बचाने की कोशिश की थी लेकिन तीस फीट गहरा और जहरीली गैस से दम घुटने से बाहर आ गए।

/ Updated: Jun 28 2022, 02:52 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब प्राचीन कुएं में गाय गिर गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व फायर सर्विस की संयुक्त टीम की कई घंटे कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दरअसल बीते शनिवार की रात समदपुर भावा गांव के निवासी वीरेंद्र यादव की गाय गांव के बाहर राममनोहर के बाग में बने पुराने कुएं में गिर गई। इस हादसे से ग्रामीण बिल्कुल अंजान थे और रविवार को सभी को इस बारे में पता चला। उसके बाद ग्रामीणों ने कई घंटों तक प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इतना ही नहीं कुछ लोग तो कुएं में उतरकर बचाने का प्रयास किया। लेकिन तीस फीट गहराई और जहरीली गैस से दम घुटने से वह तुरंत ही बाहर आ गए। उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चन्द्र पांडेय को दी। उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञाने लेते हुए फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम को रवाना कर दिया। टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया। एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद कुँए में पाने भरकर गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।