उन्नाव: बाइक सवार युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल किया गया रेफर 

उन्नाव जनपद में एक पिकअप ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज लिए सीएचसी ले जाया गया। हालांकि हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। 

/ Updated: Aug 20 2022, 11:00 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बांगरमऊ थाना क्षेत्र के बिल्हौर मुख्य मार्ग पर कल्याणी नदी मोड़ के पास शुक्रवार को पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान बिल्हौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी जमील पुत्र जहीर अहमद ,व आलिम पुत्र सलीम के नांम से हुई है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया, दोनों युवक अपने अपाचे बाइक पर सवार होकर अपने घर से बांगरमऊ लौट रहे थे। इसी दौरान हरदोई बिल्हौर मुख्य मार्ग कल्याणी नदी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से टक्कर हो गयी। जिसमें उक्त दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय CHCअस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं कोतवाली पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।