उन्नाव: महिला के घर गया युवक हुआ लापता, 2 दिन बाद गंगा में शव मिलने पर मां ने किया बड़ा खुलासा

उन्नाव में गंगा नदी में एक युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शव के गंगा नदी में मिलने के बाद मृतक की मां ने एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के शरीर पर चोट के भी कई निशान मिले हैं। 

/ Updated: Jul 11 2022, 05:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: गंगा नदी में दो दिनों से लापता युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक के सिर व नाजुक अंगों में चोट को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस बीच मृतक की मां ने एक महिला पर उनके बेटे को घर बुलाकर हत्या का आरोप लगाया है। 

यहां पूरा मामला उन्नाव जनपद से सामने आया। यहां बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर पतसिया के मजरा भिखारीपुर में रहने वाली सुनीता देवी पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि उनके 19 वर्षीय बेटे अंकित को संतराम की पत्नी राधा देवी ने बुलाया था। उसके बाद से ही उनका बेटा लापता है और वापस घर नहीं आया। मामले में पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी बीच सोमवार को उसका शव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे गंगा नदी में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस बीच परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।