यूपी बोर्ड 10वीं के परिणाम में संस्कृति ठाकुर ने हासिल किया दूसरा स्थान, अपनी सफलता को लेकर बताई ये बड़ी बात 

यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। सामने आए परिणाम में संस्कृति ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। संस्कृति को प्रथम टॉपर प्रिंस से सिर्फ एक अंक कम मिला है। 

/ Updated: Jun 18 2022, 07:37 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुरादाबाद की संस्कृति को यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। संस्कृति को प्रथम स्थान पाने वाले प्रिंस से महज एक अंक ही कम मिला है।

आपको बता दें कि यूपी में दूसरे स्थान पर आई मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर को 600 में से 585 नम्बर हासिल हुए हैं। वह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाबबाड़ी की छात्रा है। संस्कृति ठाकुर की इस सफलता के बाद उनके परिजनों और गुरुजनों में खुशी की लहर है। लोग लगातार उनके परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। 

ज्ञात हो कि टॉपर्स की लिस्ट में 10 अव्वल विद्यार्थियों में से 5 विद्यार्थी कानपुर नगर के हैं। इन सभी ने अव्वल स्थान हासिल किया है। बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई की हाईस्कूल की परीक्षा 8373 केंद्रों पर संपन्न हुई थी। हाईस्कूल में संपूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.18 फीसदी रहा है। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 फीसदी है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 6.44 फीसदी अधिक है।