UP Chunav 2022:छत्तीसगढ़ CM ने फिर छेड़ा गंगा में लाशों का मुद्दा,बोले-'योगी जी बतायें लाशों की गिनती'

'भारतीय जनता पार्टी ने विभाजन करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी बहुत सवाल करती है। योगी जी और मोदी जी बताएं कितने लोगों की लाशें गंगा में बह गई हैं। कितने लोगों का रोजगार छिन गया, नोटबंदी से कितना काला धन वापस आया। जो लोग स्वर्गवासी हो गए हैं, उनसे भाजपा सवाल कर रही है-भूपेश बघेल

Share this Video


कानपुर:छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस के स्टार प्रचारक भूपेश बघेल यूपी के चुनावों को लेकर कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के दौरे पर हैं। कानपुर में डोर टू डोर कैम्पेन करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा, कहा-'भारतीय जनता पार्टी ने विभाजन करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी बहुत सवाल करती है। 
योगी जी और मोदी जी बताएं कितने लोगों की लाशें गंगा में बह गई हैं। कितने लोगों का रोजगार छिन गया, नोटबंदी से कितना काला धन वापस आया। जो लोग स्वर्गवासी हो गए हैं, उनसे भाजपा सवाल कर रही है। स्वर्गवासी लोगों से सवाल करने के लिए उनको उनके पास जाना पड़ेगा'।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Related Video