CM के आदेश के बाद भी मेरठ नगर निगम ने नहीं ली सुध, कुछ ही देर की बारिश में घर तर पहुंचा पानी

मेरठ में मानसून की पहली बारिश से शहर से लेकर देहात तक जिला जलमग्न हो गया। शहर की सड़कें दरिया बन गईं और गांव के रास्ते तालाब। मंगल पांडे नगर, शंभू नगर, ब्रह्मपुरी, देवपुरी, खेरनगर समेत कई इलाकों में हुआ जलभराव। 

Share this Video

मेरठ: मानसून की पहली बारिश हुई। करीब आधा घंटे तेज हुई बारिश में ही मेरठ महानगर की सड़कें पूरी तरह से लबालब हो गईं और चारों तरफ पानी भर गया। बारिश के चलते सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मानसून की पहली बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया। जिला मेरठ में मानसून की पहली बारिश से शहर से लेकर देहात तक जिला जलमग्न हो गया। शहर की सड़कें दरिया बन गईं और गांव के रास्ते तालाब। मंगल पांडे नगर, शंभू नगर, ब्रह्मपुरी, देवपुरी, खेरनगर समेत कई इलाकों में हुआ जलभराव। इतना ही नहीं कई जगाहों पर लोगों के घर के अंदर तक पानी घुस गया।

Related Video