मोदी जी, आपने पेंसिल-रबर के दाम बढ़ा दिए, चोरी होने पर मां मारती है...क्लास 1st की छात्रा का लेटर वायरल

कृति ने लिखा- 'प्रधानमंत्री जी, मेरा नाम कृति दुबे है. मैं कक्षा एक में पढ़ती हूं। मोदी जी आपने बहुत महंगाई कर दी है। यहां तक पेंसिल रबर तक महंगी कर दी है। और मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अब मेरी मां पेसिंल मांगने पर मारती हैं। 

Share this Video

कन्नौज: पहली कक्षा में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची कृति चर्चा का विषय बनी हुई है। बढ़ती महंगाई पर चर्चा करते अब तक आपने युवाओं और बुजुर्गों को जरूर सुना होगा लेकिन इस बार छह साल की बच्ची ने महंगाई को लेकर आवाज उठाई है। सरकार अक्सर बेटियों को पढ़ाने की बात करती है लेकिन इतनी मंहगाई में बेटीयों का पढ़ना भी एक बड़ी चुनौती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'पेंसिल मांगने पर मां मारती है'
छह साल की कृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महंगाई के कारण हो रही 'कठिनाई' के बारे में बताया है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे की कृति ने लिखा- 'प्रधानमंत्री जी, मेरा नाम कृति दुबे है. मैं कक्षा एक में पढ़ती हूं। मोदी जी आपने बहुत महंगाई कर दी है। यहां तक पेंसिल रबर तक महंगी कर दी है। और मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अब मेरी मां पेसिंल मांगने पर मारती हैं। मैं क्या करूं? बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं। '

Related Video