विभागाध्यक्ष के तानाशाही रवैये से परेशान पीडब्लूडी के कर्मचारी, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

प्रदर्शन में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। इसको लेकर पूरे प्रदेश में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का एक दिवसीय प्रदर्शन हुआ। कर्मचारियों ने 5 सूत्रीय मांगों को सामने रखा है। साथ ही मांगे न पूरी होने पर 24 जून को पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार हड़ताल एवं जेल भरो आंदोलन की तैयारी करने की चेतावनी भी दी है। 

/ Updated: Jun 13 2022, 06:25 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ: सोमवार को लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विभागाध्यक्ष के ऊपर तानाशाही रवैये का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि जबरदस्ती उनको परेशान किया जाता है। इस प्रदर्शन में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। इसको लेकर पूरे प्रदेश में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का एक दिवसीय प्रदर्शन हुआ। कर्मचारियों ने 5 सूत्रीय मांगों को सामने रखा है। साथ ही मांगे न पूरी होने पर 24 जून को पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार हड़ताल एवं जेल भरो आंदोलन की तैयारी करने की चेतावनी भी दी है।