पुलिस मुठभेड़ में 45 हजार का इनामी बदमाश घायल, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे नहीं रुकी। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस के ऊपर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिसमें दन्नाहार थाना अध्यक्ष विनोद कुमार बाल बाल बच गए।

/ Updated: Jul 02 2022, 02:49 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मैनपुरी: शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाशों ने दन्नाहार थाना अध्यक्ष के ऊपर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। जिसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गोलीबारी की इस घटना में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम की सराहना की है।