रामपुर में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने डाला वोट, जुनून और जज़्बे के साथ मतदान करने की अपील

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दनियापुर बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास और सुशासन के लिए मतदान कर रही है। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने भी मतदान किया। चुनाव  मैदान में कुल 6 प्रत्याशी हैं।

/ Updated: Jun 23 2022, 11:20 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

रामपुर: लोकसभा उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। जिले के सभी 1123 मतदान केंद्रों के 2058 बूथों पर मतदान चल रहा है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद रामपुर में उपचुनाव हो रहा है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 