जालौन: भाजपा और सपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, 150 फिट लंबा तिरंगा देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

उरई के टाउन हॉल के मैदान में सुबह 9 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए। जहां हजारों के तादात में कार्यकर्त्ताओं के पहुंचने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

/ Updated: Aug 09 2022, 04:09 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

जालौन: भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान से पहले मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। तिरंगा यात्रा उरई के टाउन हाल से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए अंबेडकर चौराहे पर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें 150 फिट लंबा विशाल तिरंगा बनाया गया था। इस दौरान प्रतापगढ़ जिले में भी सपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली है। 

उरई के टाउन हॉल के मैदान में सुबह 9 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए। जहां हजारों के तादात में कार्यकर्त्ताओं के पहुंचने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा की मुख्य बात यह रही कि भाजपाइयों द्वारा 150 फिट लंबा तिरंगा बनवाया गया था। इस तिरंगे को महिलाओं से लेकर बड़े बूढ़े अपने हाथों में थाम कर देश भक्ति के गीत गा रहे थे।