महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, जांच में पुलिस के छूटे पसीने

बांगरमऊ नगर के स्टेशन रोड निवासी सौरभ कुमार द्वारा अपनी पत्नी ज्योती (30) को घायलवस्था में बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर अशोक वर्मा ने बताया कि महिला को एक सीने व दूसरी पेट मे गोली लगी है। जिससे महिला गम्भीर घायल हो गयी। हालात गंभीर देखते हुवे डॉक्टरों ने आनन फानन में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।  

Share this Video

उन्नाव: बांगरमऊ नगर के मोहल्ला गणेशगंज में एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। जिससे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पति द्वारा बांगरमऊ के सीएचसी में भर्ती करवाया गया। यहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा महिला के सीने व पेट मे गोली लगने की बात कही जा रही है। मौजूद डॉक्टर ने नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जनकारी होने पर सीओ व थाना प्रभारी द्वारा घटना घर पर जाकर पूछताछ शुरू करी।

बांगरमऊ नगर के स्टेशन रोड निवासी सौरभ कुमार द्वारा अपनी पत्नी ज्योती (30) को घायलवस्था में बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर अशोक वर्मा ने बताया कि महिला को एक सीने व दूसरी पेट मे गोली लगी है। जिससे महिला गम्भीर घायल हो गयी। हालात गंभीर देखते हुवे डॉक्टरों ने आनन फानन में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घायल महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। वही इस गोलीकांड को लेकर लोगो मे तरह तरह की चर्चा हो रही है। महिला को गोली किन परिस्थितियों में लगी है। यह अभी तक साफ नही हो सका है। कुछ लोगो मे चर्चा है कि पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके चलते घर के अन्य लोग बाजार व रिस्तेदारी गए थे। जिसके बाद शनिवार को 11 बजे यह घटना घटित हुई है। किंतु महिला को गोली किसने मारी। किन परिस्थितियों में मारी गई। यह अभी साफ नही हो सका है। महिला को परिजन लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रवाना हो गए है।

Related Video