ट्रेन में सवार होकर लिया ट्रेनों का जायजा... बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का कुछ ऐसा रहा अंदाज

वीडियो डेस्क। बागपत से बीजेपी सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने लोगों से रूबरू होने के लिए रेलवे रूट का रुख किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन बड़ौत पहुंचकर उन्होंने निरीक्षण किया। यहां पर यात्रियों ने उन्हें व्याप्त समस्याओं का अंबार गिनाना शुरू कर दिया। 

/ Updated: Apr 20 2022, 03:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। बागपत से बीजेपी सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने लोगों से रूबरू होने के लिए रेलवे रूट का रुख किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन बड़ौत पहुंचकर उन्होंने निरीक्षण किया। यहां पर यात्रियों ने उन्हें व्याप्त समस्याओं का अंबार गिनाना शुरू कर दिया। केवल एक टिकट खिड़की खुलने, ई-टिकट मशीन खराब पड़ी होने, टिकट आरक्षण ठप रहने, कैंटीन सुविधा ना होने और बनाए गए नए शौचालय पर हर समय ताला लटका रहने पर बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्टेशन अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था को तुंरत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ सत्यपाल सिंह शामली से दिल्ली जाने वाली 04466 डीएमयू ट्रेन में डॉ सत्यपाल सिंह सवार हुए। ट्रेन के प्रत्येक डब्बे में सवार यात्रियों से उन्होंने रूबरू होते हुए समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान यात्रियों ने उन्हें कोरोना काल के समय बन्द हुई ट्रेनों का फिर से संचालन करने, गन्दे पड़े रहने वाले शौचालयों को ठीक कराने की मांग की।