आगरा में 24 घंटे की हड़ताल पर बैठे डॉक्टर, मरीजों को हो रही उपचार में परेशानी

विगत दिनों दौसा में हुई घटना के बाद से डॉक्टर्स सड़क पर आ गए हैं। डॉक्टरों के द्वारा जगह जगह हड़ताल की जा रहीं हैं। घटना के बाद आगरा सहित देशभर में डॉक्टर्स आक्रोशित हैं, जिसके बाद आईएमए अध्यक्ष राजीव उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित डॉक्टर्स ने बैठक कर हड़ताल का निर्णय लिया था। जिसके क्रम में आज सभी निजी डॉक्टर्स हड़ताल पर रहे।

/ Updated: Mar 31 2022, 07:16 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

आगरा: राजस्थान के दौसा में महिला चिकित्सक की आत्महत्या के मामले में आगरा आईएमए ने 24 घंटे की चिकित्सक सेवाओं की हड़ताल का एलान किया है। जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एसएन मेडिकल कॉलेज सहित जिला अस्पताल को भी एलर्ट पर रखा है। वहीं निजी हॉस्पिटल संचालकों की हड़ताल से मरीजों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विगत दिनों दौसा में हुई घटना के बाद से डॉक्टर्स सड़क पर आ गए हैं। डॉक्टरों के द्वारा जगह जगह हड़ताल की जा रहीं हैं। घटना के बाद आगरा सहित देशभर में डॉक्टर्स आक्रोशित हैं, जिसके बाद आईएमए अध्यक्ष राजीव उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित डॉक्टर्स ने बैठक कर हड़ताल का निर्णय लिया था। जिसके क्रम में आज सभी निजी डॉक्टर्स हड़ताल पर रहे। इस हड़ताल में निजी क्लीनिक भी शामिल किए गए हैं। आईएमए की हड़ताल के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण सिंह ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को एलर्ट पर रखा है, ताकि लोगो को इलाज के लिए भटकना न पड़े।