बदमाशों ने जवान पर हमला कर छीन ली राइफल, देखें वीडियो

वायरल ऑडियो में पुलिस द्वारा वायरलेस पर मैसेज दिया जा रहा है कि जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ के भूतपुरी में बदमाशों द्वारा बट मारकर पुलिस से राइफल छीन ली गई है. तत्काल प्रभाव से वहां पर पुलिस पहुंचे ऐसा ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर इस घटना को लेकर पुलिस के आला अधिकारी अभी मीडिया को कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं। 

Share this Video

बिजनौर: सोशल मीडिया (Social media) पर दो बदमाशों द्वारा पुलिस (Police) से राइफल (Rifle) छीने जाने के एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके सामने आने के साथ पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. एसपी देहात की देखरेख में 4 टीमें गठित कर दी गईं हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
इस वायरल ऑडियो में पुलिस द्वारा वायरलेस पर मैसेज दिया जा रहा है कि जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ के भूतपुरी में बदमाशों द्वारा बट मारकर पुलिस से राइफल छीन ली गई है. तत्काल प्रभाव से वहां पर पुलिस पहुंचे ऐसा ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर इस घटना को लेकर पुलिस के आला अधिकारी अभी मीडिया को कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक बिजनौर जिले के थाना अफजलगढ़ के भूतपुरी रोड पर देर रात ड्यूटी के दौरान ड्यूटी दे रहे सिपाही ललित व होमगार्ड भीम सिंह से अज्ञात दो बदमाश राइफल छीन ले गए। इस वायरल वीडियो में बदमाशों द्वारा पुलिस के सर पर राइफल से बट मारकर राइफल छीनने का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर से देखा गया कि बदमाश पुलिस को किस तरीके से जमीन पर गिरा गिरा कर पीट रहे हैं। पुलिस की पिटाई के इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
फिरोजाबाद में प्रियंका गांघी ने बनाई चूड़ियां, चूड़ी बनाने वाली महिला ने कही ये बात

Related Video