किसान ने मंच पर BJP विधायक पंकज गुप्ता को मारा थप्पड़, देंखे वीडियो

उन्नाव में भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को किसान नेता ने थप्पड़ मार दिया। शुक्रवार को यह घटना तब हुई जब उन्नाव में भाजपा के सदर विधायक पंकज गुप्ता एक जनसभा के कार्यक्रम में मंच पर बैठे थे। 60 साल के किसान नेता का नाम छत्रसाल बताया जा रहा है। उसने भारतीय किसान यूनियन की टोपी पहन रखी थी। उसके एक हाथ में लाठी थी। यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। 

Share this Video

उन्नाव: एक किसान ने सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता (BJP MLA Pankaj Gupta) को मंच पर सबके सामने थप्पड़ मार दिया। यह देख उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले हरकत में आए और जबरन किसान को मंच से नीचे उतारा। किसान ने थप्पड़ क्यों मारा है अभी यह नहीं पता चल पाया है। हालांकि यह जानकारी मिली है कि किसान अन्ना जानवरों की समस्या से परेशान था। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में वायरल होने के बाद सियासी खेमे में हलचल मच गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्नाव में भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को किसान नेता ने थप्पड़ मार दिया। शुक्रवार को यह घटना तब हुई जब उन्नाव में भाजपा के सदर विधायक पंकज गुप्ता एक जनसभा के कार्यक्रम में मंच पर बैठे थे। 60 साल के किसान नेता का नाम छत्रसाल बताया जा रहा है। उसने भारतीय किसान यूनियन की टोपी पहन रखी थी। उसके एक हाथ में लाठी थी। यह वाकया तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विधायक माखी थाना क्षेत्र के ऐरा भदियार में एक मूर्ति के अनावरण के लिए पहुंचे थे। वहां जनसभा का भी कार्यक्रम था। विधायक मंच पर थे, तभी बुजुर्ग किसान उनके नजदीक पहुंचा और थप्पड़ जड़ दिया।

Related Video