वाराणसी: बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे कमिश्नर और जिलाधिकारी, स्थितियों का जायजा लेकर सुधार की जताई उम्मीद

वाराणसी में बाढ़ के कहर के बीच अधिकारियों के द्वारा राहत शिविर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान दावा किया गया कि जल्द ही हालात में सुधार होगा। आपको बता दें कि 19 राहत कैंप में 3800 लोगों ने शरण ली है। 

/ Updated: Aug 30 2022, 04:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गंगा का रौद्र रूप अब शहर बनारस के वासियों की डराने लगी हैं। लेकिन इस डर के बीच राहत भरी खबर ये है कि गंगा में पानी का बढ़ाव स्थिर हो चुका है। प्रशासन का दावा है कि आज से गंगा में डाउन फाल शुरू हो जाएगा। बावजूद उसके दुश्वारियों अभी एक हफ्ते तक रहेंगी ,ऐसे में जिला प्रशासन के आलाधिकारी बाढ़ चौकियों पर खासा नजर बनाए हुए हैं ताकि सभी पीड़ितों को राहत दी जा सके।

गंगा में बाढ़ के कारण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारो लोग प्रभावित हो चुके हैं। बनारस में 19 बाढ़ चौकियों में सैकड़ों परिवारों ने शरण ली हुआ है। इन पीड़ितों के लिए बाढ़ चौकियों में लगातार राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है तो वहीं चौकियों में किसी प्रकार की कमी न हो इसका जायजा खुद वाराणसी के मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी निरीक्षण कर के देख रहे हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि अच्छी बात ये है कि गंगा का पानी स्थिर है और दोपहर बाद से पानी घट सकता है। वहीं 19 कैम्पो में 3800 लोगो ने शरण ली हुई है। इसके साथ ही जो लोग घरो के छतों पर आश्रय लिए हुए हैं सबके लिए राहत सामग्री वितरित की जा रही है।