ढह गई घर की दीवारें...देंखे वीडियो, परिवार के कई लोग हादसे में गए दब

यूपी के जिले वाराणसी में अचानक जर्जर मकान की छत और दीवार ढह गई। जिसके वजह से परिवार के पांच लोग दब गए। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई लेकिन एक महिला की मौके पर मौत हो गई।

Share this Video

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के जिले वाराणसी में दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के जंगमबाड़ी मोहल्ले में गुरूवार की रात तेज धमाके से मकान के दो कमरों की छत उड़ गई और दीवार ढह गये। मलबे में परिवार के पांच लोग दब गये। इनमें एक 48 वर्षीया महिला की मौत हो गई। मृत महिला का नाम बेबी वर्मा बताया गया है। बाद में चार घायलों को मलबे से निकाला गया। इनमें किसी को गंभीर चोट नही आई है। सूचना पर दशाश्वमेध थाने की पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पहुंची। कुछ देर बाद डीएम एस राजलिंगम पहुंचे। उन्होंने घायलों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पहले तो गैस सिलेंडर के धमाके से मकान की छत उड़ने की चर्चा हुई। बाद में पुलिस को शक हुआ कि कहीं आतिशबाजी के धमाके से तो घटना नही हुई। बाद में पता चला कि मकान काफी जर्जर हो चुका था इसलिए घटना हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जंगमबाड़ी में डी 35/321 चार कमरों का काफी पुराना मकान है। इसमें तारा देवी, राजेंद्र वर्मा उनकी पत्नी बेबी वर्मा, राजेंद्र का बेटा दीपक, बेबी वर्मा के भाई संजय वर्मा उनकी पत्नी किरन वर्मा, सावि़त्री और संजय की बेटी मानसी, शेखर वर्मा व शेखर का बेटा सोनू थे। मकान में करीब सवा नौ बजे तेज धमका हुआ और कमरों की छत के साथ दीवार ढह गई। अंदर चीख-और कराह गूंज रही थी। आसपास के लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी तो घरों से बाहर निकले। पड़ोसियों ने देखा तो मकान की छत ही गायब है। पता चला कि घरवाले मलबे में दबे हैं। इसके बाद लोगों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ पहुंची। मलबे में दबे चार लोगों को किसी तरह निकाला गया। पता चला कि चारो आलमारी के नीचे दबे थे। परिवार की एक महिला दूसरे कमरे में थी। वह मलबे में दब गई थी। उनकी खोज जारी थी। मलबा हटाया जा रहा था। करीब एक घंटा के बाद बेबी नामक महिला की शव निकाला जा सका। घटना के बाद चोरो ओर अफरतफरी का माहौल था।

Related Video