बढ़ती महंगाई के खिलाफ शहर में दिखा अनोखा प्रदर्शन, हाथों में रोटी लेकर उतरे भगत सिंह यूथ के कार्यकर्ता

यूपी के जिले वाराणसी में बढ़ती महंगाई के खिलाफ शहर में रोटी प्रदर्शन किया गया। भगत सिंह यूथ के कार्यकर्ता हाथों में रोटी लेकर उतरे है। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार के द्वारा टैक्स नहीं हटाए जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

/ Updated: Aug 27 2022, 03:10 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की महादेव की नगरी काशी में हाथों में रोटी लेकर भगत सिंह यूथ के कार्यकर्ता उतरे है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाद्य सामग्री में सरकार के द्वारा टैक्स बढ़ाया गया है। रोटी आंदोलन के जरिए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी जमकर निशाना साधा। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। खाद्य सामग्री से टैक्स हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है। भगत सिंह यूथ के कार्यकर्ताओं ने रोटी आंदोलन सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर किया। इतना ही नहीं खाद्य सामग्री से टैक्स नहीं हटाए जाने पर बडे़ आंदोलन की चेतावनी दी है। भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के रोटी आंदोलन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र भी शामिल हुए।

Read more Articles on