2 पुलिस चौकी फूंकी-गाड़ियों में लगाई आग, लखनऊ में हिंसक हुआ नागरिकता कानून पर प्रदर्शन

यूपी में धारा 144 लागू होने के बावजूद नागरिकता कानून को लेकर कई जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। हसनगंज में पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी गई। यही नहीं, पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी, जिससे वहां रखे सभी डाक्यूमेंट जल गए।

/ Updated: Dec 19 2019, 04:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी में धारा 144 लागू होने के बावजूद नागरिकता कानून को लेकर कई जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। हसनगंज में पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी गई। यही नहीं, पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी, जिससे वहां रखे सभी डाक्यूमेंट जल गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। आंसू गैस के गोले दागे। हालात तनावपूर्ण है। भीड़ ने मीडिया कर्मियों को भी निशाना बनाया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने खुद मोर्चा संभाल प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। कई थानों की फोर्स को लगाया गया है। करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। राजधानी के अन्य इलाकों खदरा, परिवर्तन चौक में भी प्रदर्शन हो रहा है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सतखंडा पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया गया है।