कोरोना वायरस को लेकर 5 खबरें, कहीं बिलखते लोग तो कहीं उम्मीद की किरण दिखाती जिंदगी

इस डॉक्टर को सुनकर आपको पता चल जाएगा कि क्यों जरूरी है घर में रहना
कोरोना वायरस ने दुनिया में तबाही मचाई हुई है। संपूर्ण भारत में लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में घर से निकलने

/ Updated: Mar 26 2020, 12:18 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

इस डॉक्टर को सुनकर आपको पता चल जाएगा कि क्यों जरूरी है घर में रहना
कोरोना वायरस ने दुनिया में तबाही मचाई हुई है। संपूर्ण भारत में लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में घर से निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी है। लेकिन कुछ लोग अभी भी लॉकडाउन को नहीं मान रहे हैं। ऐसे में आप इस डॉक्टर को सुनिए जो ये बता रहीं हैं कि क्यों घर पर रहना जरूरी है।

वायरल 2

इलाज के लिए बच्चे को लेकर दौड़ते रहे मां बाप, डॉक्टर का नहीं पसीजा दिल
जब पूरी दुनिया कोरोना से त्राहिमाम कर रही है। तब ऐसे समय में ये वीडियो आपको रुला देगा। दरअसल बच्चे की जान बचाने के लिए मां बाप अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन डॉक्टर बच्चे को कोरोना के लक्षण होने की वजह से उसका इलाज नहीं कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में जरूरत है कि हम सभी एक दूसरे की मदद करें। लेकिन ये तस्वीरें विचलित कर रही हैं।

वायरल 3

लॉकडाउन का उलंघन करने पर पुलिस ने रोका, तो महिला ने की बदतमीजी
भारत में तबाही मचाने को आतुर कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में कई लोग ऐसे भी हैं जो इस प्रोटोकोल को तोड़ रहे हैं। इस बीच कोलकाता से एक वीडियो सामने आया है जहां पुलिसकर्मी ने एक महिला को लॉकडाउन का पाठ पढ़ाया तो महिला ने उल्टा पुलिस कर्मी के साथ बदतमीजी कर दी।

वायरल 4

इस महिला पुलिसकर्मी ने जीत लिया सबका दिल
जब पूरी दुनिया संकट का सामना कर रही है तब कुछ लोग हमारे लिए अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। पुलिस की इस ड्यूटी के लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है। बैंगलुरू में एक महिला ऑफिसर घर में कैद लोगों का इस तरह से हौसला अफजाई कर रही है। जिसके बाद हर किसी ने पुलिस कर्मी की तारीफ की है।
वायरल 5

इस तनाव के महौल में, ये वीडियो आपको खुश कर देगा
ये वीडियो स्पेन का हैं जहां सून सड़कों पर 4 पुलिसकर्मी डांस कर रहे हैं। कैसे इस वायरस से लड़ना है ये वीडियो देखकर आपको पता चल जाएगा। तनाव के माहौल में आशा की किरण दिखा रहे हैं ये पुलिसकर्मी।