5 वायरल खबरें: कोरोना ने वीरान कर दिए शहर...घरों में कैद हो गईं हैं जिंदगी, ऐसा जीवन जीने को मजबूर हैं लोग

कोरोना का खौफ : मेहमानों से हाथ नहीं पैर मिला रहे हैं दुल्हा दुल्हन 
कोरोना का खौफ लोगों में कितना है वो आपको इस वीडियो में पता चलेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हा दुल्हन मेहमानों से ना तो कोई गिफ्ट ले रहे हैं और ना ही उनसे हाथ मिला रहे हैं। 

/ Updated: Mar 14 2020, 08:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वायरल 1
कोरोना का खौफ : मेहमानों से हाथ नहीं पैर मिला रहे हैं दुल्हा दुल्हन 
कोरोना का खौफ लोगों में कितना है वो आपको इस वीडियो में पता चलेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हा दुल्हन मेहमानों से ना तो कोई गिफ्ट ले रहे हैं और ना ही उनसे हाथ मिला रहे हैं। हाथ नहीं बल्कि पैरों से मेहमानों से मुलाकात की है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल रहा है। साथ ही लोगों को संक्रमण से बचने के लिए अवेयर भी किया जा रहा है। मास्क लगाए ये दुल्हा दुल्हन अपनी ही शादी में मजे नहीं कर पा रहे हैं। 
वायरल 2 
बच्चों की जान बचाने के लिए कोबरा से लड़ गई मां 
अपने बच्चों की जान बचाने के लिए एक गिलहरी कोबरा से लड़ गई। ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक गिलहरी कोबरा से लड़ता हुई दिखाई दे रही है। इस लड़ाई को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। हर बात पर डर जाने वाली ये गिलहरी अपने बच्चों के लिए कोबरा का सामना कर रही है। हालांकि आप इस वीडियो को देखकर खुश हो जाएंगे। साथ ही गिलहरी की तारीफ भी करेंगे। 
वायरल 3 
कोरोना से घरों में कैद लोग ऐसे जी रहे हैं जिंदगी 
कोरोना के भय के बीच कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जो आपके चेहरे पर खुशी ला देंगे। अपनी बालकनी में खड़े होकर गाते बजाते इन लोगों को देखिए। ये वो लोग हैं जो कोरोना प्रभावित इलाकों में रह रहे हैं। और इन सभी लोगों को घरों में कैद कर दिया है। लेकिन इन लोगों ने खुद को खुश रखने का ये एक नया तरीका ईजाद किया है। ये लोग घरों के बाहर अपनी बालकनी में खड़े होकर गाना गा रहे हैं और खुश हो रहे हैं। 
वायरल 4 
मक्का नहीं पहुंच पा रहे हैं जायरीन, सरकार ने यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
कोरोना वायरस की दहशत इतनी फैली हुई कि लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं सऊदी अरब सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए हजरत अली के जन्मस्थान मक्का के पाक काबा को दुनिया भर से आने वाले जायरीनों के लिए बंद कर दिया है। लेकिन वहीं इंसानों के लिए बंद ये दरबार परिंदों के लिए खुला हुआ है। 
वायरल 5 
बैंक के अंदर घुसा बंदर, कर्मचारी के सिर पर बैठ मांगे पैसे 
इस वीडियो को आप गौर से देखोगे तो आपको एक बंदर दिखेगा। ये वीडियो एक्सिस बैंक का है। बंदर इस कर्मचारी के सिर पर बैठा है। बैंक के बाकी लोग इस बंदर की हरकत को कैमरे में कैद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें लोग इस वीडियो को येस बैंक से जोड़ रहे हैं। वहीं बंदर की हरकतों पर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।