पाकिस्तान में एक शख्स ने घर में पाल रखा है ये खतरनाक जंगली जानवर

वीडियो डेस्क। कई लोग अपने घर में कुत्ता, बिल्ली, कबूतर और तोता पालते हैं लेकिन क्या कभी किसी को जिराफ पालते देखा है। शायद नहीं लेकिन पाकिस्तान के एक शख्स ने जिराफ पाल रखा है। इसने कराची में अपने घर में  जिराफ पाल रखा है। हाल ही में उसका एक वीडियो क्लिप भी शेयर हो रहा है।   norbert almeida नाम के यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक जिराफ दीवार से बाहर झांक रहा है। अब लोगों को ये ही पसंद नहीं आ रहा कि कैसे कोई जंगली जानवर को अपने घर में कैद करके रख सकता है। कई लोगों ने इसकी शिकायत की है कि एक कॉलनी में ये जंगली जानवर कैसे घर में रखा गया है। पाकिस्तान के चैनल जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मामला सिंध वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट कंजरवेटर के पास पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको टैग भी किया है। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चला कि इस जिराफ का मालिक कौन है। कई लोगों ने इसकी शिकायत की है कि एक कॉलनी में ये जंगली जानवर कैसे घर में रखा गया है। 

/ Updated: Aug 28 2020, 05:03 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email