दूल्हा 81 का और दुल्हन 72 साल की, 65 साल बाद फिर की शादी, पीछे की वजह जानने के लिए देखें VIDEO

वीडियो डेस्क।  बुढ़ापे के साथ जिंदगी में भी झुर्रियां पड़ने लगती हैं लेकिन कई बुजुर्ग उम्र को नंबर समझकर जीते हैं। ऐसे ही एक बुजुर्ग कपल की शादी का वीडियो सामने आया है। जिसमें  दूल्हा 81 का और दुल्हन 72 साल की है। जी हां, महाराष्ट्र के यवतमाल जिला के अर्नि तहसील में यह अनोखी शादी हुई। इस शादी के दूल्हे सीताराम हीरवाले (81) बने तो दुल्हन 72 वर्षीय निर्मला इंगोले। हाल ही कपल की शादी के 65 साल पूरे हुए थे। इस मौके पर उनके बच्चों ने अपने माता-पिता की पुरानी यादों को ताजा करने के लिए उन्हें एक बार फिर शादी के बंधन में बांध दिया। सीताराम और निर्मला पहली बार 16 नवंबर 1955 को अर्नि तहसील के खंडाला गांव में शादी के बंधन में बंधे थे। उस वक्त दोनों नाबालिग थे। सीताराम 15 साल के थे तो निर्मला की उम्र महज 6 साल थी। 
कपल ने 65 साल बाद फिर से हल्दी आदि रस्म के बाद सात फेरे लिए।

/ Updated: Nov 20 2020, 06:04 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email