अपनी जान पर खेल कर मरीजों का दिन-रात इलाज कर रहे डॉक्टर्स, इनके लिए सैल्यूट

कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए कई देशों में लॉकडाउन है। ऐसे में कुछ डॉक्टर्स अपनी ड्यूटी दिन रात निभा रहे हैं। वो मरीजों को बचाने के लिए रात दिन एक कर रहे हैं। उनके लिए एक सैल्यूट। 

/ Updated: Mar 26 2020, 04:58 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए कई देशों में लॉकडाउन है। ऐसे में कुछ डॉक्टर्स अपनी ड्यूटी दिन रात निभा रहे हैं। वो मरीजों को बचाने के लिए रात दिन एक कर रहे हैं। उनके लिए एक सैल्यूट। भारत में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 606 हो गई है। जबकि इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है। कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा केरल में है। यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब तक 95 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 87 केस सामने आए हैं। हैरानी वाली बात यह है कि तमाम कवायदों के बाद भी 24 घंटे में 100 से अधिक मरीज सामने आए हैं। वहीं इसको रोकने के लिए जरूरी है कि आपकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। अगर आप रोजना अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करेंगे तो इससे आपका इम्युन सिस्टम कोरोना से लड़ने के लिए मजबूत होगा।