अम्फान तूफान में फंस गया था बेजुबान, दो लोगों ने मिलकर बचाई डॉग की जान

बीते दिनों ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में अम्फान तूफान ने काफी तबाही मचाई। 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। यहां तक कि काफी प्रॉपर्टी को नुकसान भी हुआ। चक्रवात की वजह से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। 

/ Updated: May 24 2020, 06:12 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  बीते दिनों ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में अम्फान तूफान ने काफी तबाही मचाई। 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। यहां तक कि काफी प्रॉपर्टी को नुकसान भी हुआ। चक्रवात की वजह से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। खबरों के मुताबिक, 72 से ज्यादा लोगों की तो मौत भी हो गई। इस बीच तूफान के कई वीडियो भी आए, जिसे देख लोगों का दिल दहल गया। पर एक वीडियो और सामने आया। जिसने  इंसानियत की मिसाल पेश की। तूफान में  एक कुत्ता फंस गया था। दो लोगों ने मिलकर उसकी जान बचाई। ट्विटर पर ये वीडियो इशिता यादव ने शेयर किया है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि ये वीडियो कोलकाता का है।