कोरोनावायरस के आतंक से खाली हुआ वो शहर, जहां से निकला ये मौत वायरस

कोरानावायरस का कहर पूरे चीन में है। 31 प्रांतों में 24,324 मामलों की पुष्टि हुई है। मंगलवार को कोरोनावायरस से संक्रमण के 3,887 नए मामले सामने आए। इनमें 431 व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हैं, जबकि 262 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

/ Updated: Feb 05 2020, 12:57 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कोरानावायरस का कहर पूरे चीन में है। 31 प्रांतों में 24,324 मामलों की पुष्टि हुई है। मंगलवार को कोरोनावायरस से संक्रमण के 3,887 नए मामले सामने आए। इनमें 431 व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हैं, जबकि 262 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चीन में सोमवार को 1000 बेड का मेकशिफ्ट अस्पताल खोला गया। एक और 1300 बिस्तर वाला अस्पताल बुधवार तक तैयार हो जाएगा। दोनों को सैकड़ों सैन्य चिकित्साकर्मियों द्वारा चलाया जाएगा। चीन के वुहान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूरा शहर सुनसान नजर आया। यहीं से कोरोनावायरस की शुरुआत हुई थी।