5 वायरल खबरें: एंबुलेंस ड्राइवर ने लगाए टांके

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

/ Updated: Dec 30 2019, 07:25 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

चटानों के बीच फंसे कछुए की शख्स ने की मदद, लोग कर रहे तारीफ
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स चट्टानों के अंदर फंसे कछुए की मदद करता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स शख्स की तारीफ कर इसे बहादुर बता रहे हैं। 

नागालैंड में 37 साल बाद हुई बर्फबारी, बच्चों ने उठाया लुत्फ
नागालैंड में 37 साल  बाद बर्फबारी हुई। इसका मजा लेने लोग सड़कों पर निकले। जुनेहेबोतो जिले के लुविस गांव के लोगों के लिए ये शानदार उपहार है।  इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

राजस्थान में ट्रॉमा सेंटर में एंबुलेंस ड्राइवर ने लगाए घायलों को लगाए टांके 
राजस्थान के पाली में  बांगड़ अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में एंबुलेंस का ड्राइवर मरीजों का इलाज करते नजर आया। दुर्घटना में घायल हो कर पहुंचे लोगों को ये टांके लगा रहा था। हैरानी की बात तो यह है कि यहा मौजूद डॉक्टर ने इसे रोका तक नहीं। वीडियो सामने आने के बाद डॉक्टर से लिखित में जवाब मांगा है। 

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, कश्मीर में बर्फबारी 
दिल्‍ली समेत उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाके सोमवार को घने कोहरे की चपेट में नजर आए। हिमाचल प्रदेश में जल स्त्रोत जम गए हैं। जम्मू कश्मीर में चिल्ले कलां के बीच पारा लगातार गिर रहा है और डल झील समेत लगभग दूसरे जलस्त्रोत जम गए हैं। मशीन के जरिए बर्फ को काटा जा रहा है । 

सर्कस दिखाने के दौरान हादसे का शिकार हुई महिला 
रूस से एक वीडियो सामने आया है जिसमें  सर्कस में खतरनाक स्टंट दिखाने के दौरान महिला हादसे का शिकार हो गई।  हादसे में कलाकार की हालत नाजुक बताई जा रही है।  बैलेंस बिगड़ने की वजह से ये स्टंट के दौरान नीचे गिर गई।