5 वायरल खबरें: घर के छज्जे से आई अजीबोगरीब आवाज, देखा तो उड़े होश

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया 

Share this Video

मगरमच्छ से भरी नदी में बच्चों को लेकर उतरी शेरनी, फिर हुआ ऐसा
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर लुका ब्रॉकली ने एक रोमांचक वीडियो कैद किया। इसमें एक शेरनी अपने तीन बच्चों को लेकर नदी में उतरी। इस नदी में कई मगरमच्छ रहते हैं। ऐसे में वो काफी चौक्कनी थी। अचानक उसके बच्चे पानी में डूबने लगते हैं तो शेरनी सभी बच्चों को अपने मुंह से पकड़कर किनारे तक लाती है। इसका वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

बाढ़ में लोगों की मस्ती, प्लास्टिक के टब में की बोटिंग
मलेशिया में बाढ़ के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की प्लास्टिक के टब में बैठकर बोटिंग करती नजर आई। उसे एक लड़का बाइक से खींच रहा था। ये मजेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।


घर के छज्जे से आई हिसहिसाने की आवाज, देखा तो उड़े होश
मलेशिया के एक घर से लोगों ने विशाल अजगर पकड़ा। ये अजगर गहरा के छज्जे में छिपकर बैठा था। घर वालों को काफी समय से छज्जे से अजीबोगरीब आवाजें आ रही थी। जब आवाजें बढ़ गई, तब छज्जे को खोला गया। अंदर विशाल अजगर छिपकर बैठा था। ये वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है।

मस्ती करना पड़ा महंगा, ऐसे बाल्टी में अटका शरीर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बच्चा खाली बाल्टी लेकर मस्ती कर रहा था। वो बाल्टी के अंदर घुसकर बैठ गया। लेकिन मस्ती के दौरान अचानक उसके चेहरे का रंग उड़ गया। वो बाल्टी में फंस गया। इसका वीडियो वायरल हो गया।

यहां पड़ रही है भीषण गर्मी, पिघल के पानी हुए चॉक्लेट्स
सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के एक सुपरमार्केट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की शेल्फ पर रखे चॉक्लेट्स दिखा रही है। सारे चॉक्लेट्स गर्मी के कारण पिघल गए थे। बता दें कि ऑस्ट्रलिया में अभी 44 डिग्री सेल्सियस तापमान है। इतनी गर्मी में सारे चॉक्लेट्स पिघल गए।

Related Video