5 वायरल खबरें: मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो, दिव्यांग भिखारी को महिला ने पीटा

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया 

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अचानक कुत्ते के सामने आ गई मौत, लेकिन नहीं मानी हार
सामना डटकर किया जाए, तो आपको हार नहीं मिल सकती। इसी बात का उदाहरण देता एक वीडियो इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो रहा है। हालांकि, ये वीडियो यूट्यूब पर पिछले साल ही अपलोड किया गया था। लेकिन एक बार फिर इसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया। इसमें एक कुत्ते के सामने चीता आ जाता है। लेकिन कुत्ता डरने की जगह लगातार भौंकता रहा। इसके बाद चीता वहां से भाग निकला।

बंदर ने गोद लिया इंसान का बच्चा, मां से भी कर दिया अलग
इंटरनेट पर एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बंदर छोटे बच्चे के साथ नजर आया। बंदर बच्चे से अलग ही नहीं होना चाहता था। जब बच्चे की मां उसे लेने आई, तो बन्दर ने उसे ले जाने नहीं दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर हजारों बार देखा जा चुका है।

3 महीने के बच्चे के साथ ओबामा की मस्ती, माथे पर किया किस
सोशल मीडिया पर हवाई यात्रा पर गए ओबामा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा यहां तीन महीने के बच्चे को गोद में खिलाते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने बच्चे को गोद में लेकर पहले पुचकारा फिर उसे किस भी किया।  

बुढ़ापे में मजदूरी कर घर चलाती है महिला, रुला देगा वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को कंधे पर बोझ उठाते देखा जा सकता है। महिला का ये वीडियो लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। सभी इतनी उम्र में उसे मेहनत करते देख दुखी हो रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक बीस लाख बार देखा जा चुका है।

रास्ते में दिव्यांग मांग रहा था भीख, महिला ने कर दी पिटाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे मलेशिया का बताया जा रहा है। इसमें एक महिला रास्ते में भीख मांगते दिव्यांग को मारती नजर आ रही है। बीच सड़क पर जब महिला बेचारे भिखारी को मार रही थी, तब किसी ने उसका वीडियो बनाया और उसे सोशल साइट्स पर शेयर कर दिया।  जहां से ये वायरल हो गया।