5 वायरल खबरें: पीछे से बच्चे पर बाघ ने किया अटैक, पिता बनाता रहा वीडियो

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया 

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एटीएम लूटने अंदर घुसा चोर, लेकिन अचानक हो गया अंदर कैद
चीन में तकनीक काफी एडवांस हो चुकी है। इसी तकनीक के कारन वहां एटीएम लूटने आया शख्स खुद ही अंदर फंस गया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चोर एटीएम में घुसा लेकिन भागने के दौरान उससे दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद वहां सायरन बजने लगा। हालांकि, चोर ने दरवाजा तोड़ दिया लेकिन फिर भी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पीछे से बच्चे पर बाघ ने किया अटैक, पिता बनाता रहा वीडियो
डब्लिन के एक चिड़ियाघर में घूमने आए बच्चे का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। ये बच्चा जिसका नाम सीन बताया जा रहा है, अपने पिता द्वारा फोटो खिंचवाने को तैयार खड़ा था। तभी पीछे से एक बाघ आया और उसपर अटैक कर दिया। हालांकि, बच्चे और शेर के बीच कांच लगा था। ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

टिकटोक स्टार बनी ये दादी, एक्टिंग से उड़ा रही लोगों के होश
आज तक टिकटॉक पर आपने कई वीडियोज देखे होंगे। लेकिन इन दिनों इसपर एक दादी ट्रेंड कर रही हैं। ये दादी  मजेदार वीडियोज बनाकर शेयर करती हैं। इनकी एक्टिंग काफी जबरदस्त है। लोगों को इनके एक्सप्रेशन काफी पसंद आ रहे हैं।  इनके लेटेस्ट वीडियो को तीस लाख लाइक्स मिल चुके हैं।

कुएं में गिर गया चीता, मदद करते लोगों पर ही तरेर दी आंखेंसोशल मीडिया पर महाराष्ट्र का एक वीडियो शेयर किया गया। अहमदनगर में एक चीता कुएं में गिर गया। इसके बाद लोग कुएं के पास पहुंचे। चीता को बचाने की कोशिश में  लगे लोगों  पर ही वो गुर्राने लगा। हालाँकि काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया।

बच्चों के लिए पहुंचा था सेंटा, डरकर भागने लगे बच्चे
सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सैंटा सफ़ेद की जगह हरी दाढ़ी में पहुंचा। स्कूल को लगा कि बच्चे ग्रीन सैंटा को देख खुश हो जाएंगे। लेकिन  हुआ इसके ठीक उलट। बच्चे डर से चीखने लगे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।