5 वायरल खबरें: लड़की से अश्लील बात करता दिखा पाकिस्तान का रेलमंत्री, वीडियो चैट हुआ लीक

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

क्रिकेट की पिच पर दिव्यांग ने लगाई दौड़, दिल को छू गया बच्चे का जज्बा 
IFS अफसर सुधा रमन ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ बच्चों की क्रिकेट खेलती वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में बैटिंग कर रहा बच्चा दिव्यांग है। उसने शानदार शॉट लगाकर जब दौड़ना शुरू किया, तो इंटरनेट पर कई लोगों का दिल जीत लिया। इस वीडियो ने कुछ ही घंटों में 50 हजार व्यूज पा लिए। 


आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ऐसा वीडियो, बताई मोबाइल की अहमियत 
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग व्यक्ति का वीडियो शेयर किया। वो अक्सर सोशल मीडिया के ऐसे इंस्पिरेशनल  वी़डियों लोगों के बीच शेयर करते रहते। इस वीडियों में दिखाया गया है कि एक आम व्यक्ति की बात करने का तरीका और एक ऐसे व्यक्ति जो बोल नहीं पाता (गूंगा व्यक्ति) हो दोनों की बोल-चाल की भाषा में कापी अंतर देखा जाता है।

आदमी के नजदीक आता जा रहा था शेर, वो मुस्कुराकर बनाता रहा वीडियो 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स शेर को अपने नजदीक आते हुए रिकॉर्ड कर रहा था। शेर दबे पांव शख्स के नजदीक आता रहा। लेकिन शख्स के चेहरे पर डर नहीं था। लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि जब शेर शख्स के नजदीक आ गया तो उसने अटैक करने की जगह उसे प्यार कर लिया। रोंगटे खड़ी करने वाले इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 


लड़की से अश्लील बात करता दिखा पाकिस्तानी रेलमंत्री, वीडियो चैट हुआ लीक 
सोशल मीडिया पर आज पाकिस्तानी रेलमंत्री का जिक्र करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में रेलमंत्री से एक लड़की वीडियो चैट करती नजर आई। वीडियो में लड़की रेलमंत्री से वीडियो चैट करती नजर आई। दोनों के बीच अश्लील बातें हुई। लेकिन फिर मंत्री ने फ़ोन काट दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।  

खतरनाक सांप के साथ खेलती दिखी बच्ची, लोगों ने पेरेंट्स को दी गालियां 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो दिल को दहलाने वाला है। इस वीडियो में छोटी बच्ची खतरनाक सांप के साथ खेलती नजर आई। बच्ची बड़े आराम से पीले रंग एक सांप के साथ मस्ती करती रही। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने पैरेंट्स को जमकर कोसा।  अगर सांप बच्ची पर हमला कर देता तो उसे बचाना मुश्किल हो जाता।