5 वायरल खबरें: हिजाब पहनी महिला मारती रही बच्ची को चांटे, चुपचाप रोती रही मासूम

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया 

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

 

नकली पैर लगते ही कुत्ते की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, लगा दी दौड़
सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें पैरों से लाचार कुत्ता जब चलने लगा तो ख़ुशी में उसने दौड़ लगानी शुरू कर दी। कुत्ता ख़ुशी में इधर-उधर दौड़ने लगा। इसका क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है।

बच्चे ने की ऐसी एक्टिंग, लोगों ने दिया बेस्ट एक्टर का अवार्ड
इन दिनों एक बच्चे का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। बच्चा अपने पिता के साथ खेलता नजर आया। तलवारबाजी एक दौरान जैसे ही पिता ने बच्चे पर हमला किया, वो जमीन पर मरने की एक्टिंग करते हुए लेट गया। इस दमदार एक्टिंग को देख लोग बच्चे के टैलेंट के कायल हो गए। कई लोगों ने उसे बेस्ट एक्टर का टाइटल दिया है।  

प्यासे कोआला को पिलाया पानी, गर्मी से हाल था बेहाल
ऑस्ट्रेलिया में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच वहां एक साईकिल सवार ने प्यासे कोआला को पानी पिलाया।  वीडियो में कोआला जल्दी-जल्दी पानी पीते दिखा। इसका वीडियो लोगों का दिल जीत गया। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि कोआला भालू की एक प्रजाति है, जो ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है।

शख्स को पसंद नहीं आई सीढ़ियां, तो हुआ हादसा
पेरू से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक पेंटर सड़क के किनारे सीढ़ियां लगाकर दीवार पेंट कर रहा था। इसी कारण वो 30 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर दीवार पेंट कर रहा तह। लेकिन तभी वहां से गुजर रहे एक शख्स ने बिना ऊपर खड़े पेंटर को देखकर सीढ़ियां हटानी शुरू कर दी। इस कारण पेंटर 30 फ़ीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इसका वीडियो जैसे ही सामने आया, ये वायरल हो गया।  

बच्ची के मुंह पर महिला लगाती रही चांटे, चुपचाप रोती रही मासूम
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जसिमें हिजाब पहनी बच्ची को एक महिला मुंह पर मरती दिखी। इस महिला को बच्ची पर ज़रा भी दया नहीं आई। बच्ची सिर्फ रोती रही। इसके बाद एक महिला ने उसे गले लगाकर चुप करवाया। वीडियो के वायरल होने के बाद सभी महिला की जमकर आलोचना कर रहे हैं।