5 वायरल खबरें: चलती ट्रेन में स्टंट दिखा रहा था युवक, पलक झपकते मिली मौत

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अयोध्या नहीं, मुंबई में सजा दुनिया का सबसे बड़ा राम दरबार, दीयों से सज गई नगरी
मशहूर आर्टिस्ट चेतन राउत ने दुनिया का सबसे बड़ा रामदरबार सजाया। लेकिन ये दरबार अयोध्या में नहीं सजा था। इसे मुंबई में सजाया गया था। इस दरबार को 2 लाख दीयों से सजाया गया था। इस दरबार को बनाकर चेतन ने अपना दसवां विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसे बनाने में कुल 30 लोगों ने तीन दिन तक रात-दिन काम किया।

आजादी की ताक में कुत्ते ने किया ऐसा काम
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ता खुद को पिंजरे से बाहर निकालता नजर आ रहा है। वीडियो में कुत्ता बड़ी चालाकी से अपनी जीभ से खुद को बहार निकालता नजर आया। उसके इस अंदाज की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि इस कुत्ते ने आजादी का स्वाद चख लिया।  

चलती ट्रेन में स्टंट दिखा रहा था युवक, पलक झपकते मिली मौत
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें चलती ट्रेन में स्टंट दिखा रहे एक युवक की मौत हो गई। शेयर किये जा रहे वीडियो के मुताबिक, युवक का नाम दिलशाद खान था। युवक चलती ट्रेन के बाहर स्टंट दिखा रहा था। तभी अचानक पुल आ गया और वो ब्रिज के खंभे से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  

चोर ने जीन्स में रखी थी पिस्तौल, गलती से खुद की टांगों में कर लिया शूट
मेक्सिकन स्टेट जलिस्को के सीसीटीवी कैमरे में एक वीडियो रिकॉर्ड हुआ। इसमें दो चोर बस में यात्री को लूटने के चक्कर में थे। इसके लिए एक चोर अपनी जीन्स में रखी पिस्तौल निकाल रहा था। लेकिन गलती से पिस्तौल चल गई और चोर घायल हो गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।  

हार्ट अटैक आने पर ना अपनाए ये तरीका, डॉक्टर ने बताया फर्जी वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स को कुछ लोग हाथों पर मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कहा गया कि अगर किसी को हार्ट अटैक आए, तो ये तरीका अपनाएं। लेकिन एक डॉक्टर की नजर इस वीडियो पर पड़ी। उसने इस वीडियो के फर्जी होने की बात कही। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को हार्ट अटैक आए, तो उसे अस्पताल ले जाएं।