5 वायरल खबरें: अजगर का निवाला बनने ही वाला था कुत्ता, अचानक आ गए 'देवदूत'

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

प्यासे जानवर को ऑफिसर ने पिलाया पानी, इंटरनेट पर नम हुई आंखें
ऑस्ट्रलिया के जंगलों में लगी आग ने अब तक करोड़ों जानवरों की जान ले ली है। कई जानवरों को इस हादसे से बचाया भी गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिस अफसर कंगारू को पानी पिलाते नजर आया। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो में पहले तो कंगारू इंसान के नजदीक आने से डरता नजर आया लेकिन थोड़ी देर बाद वो उसके पास आया और आराम से पानी पीने लगा।  

अजगर का निवाला बनने ही वाला था कुत्ता, तभी अवतरित हुए देवदूत
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन लोगों ने मिलकर एक कुत्ते की जान बचाई। अजगर ने कुत्ते को बुरी तरह से जकड़ा था। लेकिन तीन लोगों ने काफी देर कोशिश के बाद कुत्ते को बचा लिया।  

ओवन में बेक कर रही थी पिज़्जा, भून गया सांप
नार्थ कैरोलिना में रहने वाली एम्बर हेल्म ने होने साथ हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जहां से ये वायरल हो गया। एम्बर अपने पति के लिए पिज्जा बना रही थीं। लेकिन जब उन्होंने बेक किया पिज़्ज़ा बाहर निकाला तो उन्होंने देखा कि पिज्जा के साथ एक सांप भी बेक हो चुका था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पिता ने डिलीट कर दिया पबजी, फूट-फूटकर रो दी लड़की
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे पहले टिकटोक पर शेयर किया गया था। इस वीडियो में एक लड़की रोती नजर आई। दरअसल, लड़की के पिता ने फोन की मेमोरी बढ़ाने के लिए फोन से पबजी डिलीट कर दिया। इस सदमे में लड़की रो पड़ी। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  

पार्टी में सेलिब्रेशन के बीच हादसा, कोई नहीं कर पाया कुछ भी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक पार्टी के दौरान सेलेब्रेशन करता नजर आया। शख्स ख़ुशी मनाने के लिए बड़ी सी शैम्पेन बोतल  खोलने जा रहा था कि तभी उसके हाथ से बोतल फिसल गई और नीचे गिरकर टूट गई। शख्स के आसपास कई लोग इसका वीडियो बना रहे थे। लेकिन कैद हो गया ये हादसा।