5 वायरल खबरें: चलती बस में महिला को पड़ा जोरदार थप्पड़, मारा था ऐसा ताना

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

आदमी के नजदीक आई हिरण, करने लगी प्यार की डिमांड
सोशल मीडिया पर मिन्नेसोटा से एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक हिरण आदमियों के नजदीक जाकर प्यार करवाती नजर आई ये हिरण इंसानों से डरने की जगह उनके नजदीक जाती दिखी। साथ ही वो उनसे खुद को प्यार करने के लिए भी इशारे करती नजर आई। ये क्यूट वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

हेड मसाज का नया अंदाज, हंसते हुए लोटपोट हुए लोग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सैलून में हेड मसाज लेने आए शख्स की खातिरदारी होते देखा जा सकता है। सैलून वाला अपने कस्टमर को जिस अंदाज में सर्विस दे रहा है, उसके वीडियो ने लोगों को खूब गुदगुदाया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  


उबले अंडे को छिलने का सबसे आसान तरीका, 40 लाख लोगों ने सीखा
सोशल मीडिया पर लोग अंडे छीलने का तरीका सीख रहे हैं। अभी तक इस वीडियो को करीब 40 लाख लोगों ने देखा है। इसमें अंडे ग्लास में छीलते नजर आ रहे हैं। इस तरीके को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

गोरी महिला ने अफ्रीकन को दिया ताना, खींच के पड़ा थप्पड़
यूट्यूब पर एक 55 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें चलती बस में एक महिला अफ़्रीकी को ताने मारती नजर आई। महिला शख्स को उसके रंग को लेकर ताने मारती नजर आई। इसके बाद अफ़्रीकी का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया। बस से उतरने से पहले शख्स ने महिला को जोरदार थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।


नहाने में बिजी थे मां-बाप, बच्ची ने कर दिया खतरनाक स्टंट
स्पेन से एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक बच्ची ऊंची इमारत के किनारे चलती नजर आई। बच्ची के पेरेंट्स उस समय बिजी थे जब बच्ची खिड़की से निकल कर इमारत के किनारे चलती नजर आ रही है। इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए। अभी तक इसे साढ़े तीन मिलियन बार देखा जा चुका है।