5 वायरल खबरें: बिना हेलमेट बाइक चला रहा था शख्स, उड़ गई खोपड़ी

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया 

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बर्फ में कुत्ते ने की मस्ती, विवेक ओबेरॉय ने भी कर डाली तारीफ
सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कुत्ता बर्फ में फिसलता नजर आया। कुत्ते अपने मुंह में प्लास्टीक की स्केट लिया नजर आया। इसके बाद वो थोड़ी ऊंचाई पर गया और फिर वहां से स्केट पर बैठकर नीचे आ गया। इस मजेदार वीडियो को बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी शेयर किया।  


99 स्मार्टफोन्स के जरिये शख्स ने बनाया गूगल को उल्लू
बर्लिन में रहने वाले साइमन वेकार्ट ने एक ट्रिक के जरिये गूगल मैप को भी कन्फ्यूज कर डाला। साइमन ने 99 स्मार्टफोन्स को एक बास्केट में भरकर गली में चलना शुरू किया। गूगल ने एक गली में इतने नेटवर्क को एक साथ धीरे-धीरे मूव करने को ट्रैफिक जाम समझ लिया। इसके बाद गूगल ने उस एरिया को हैवी ट्रैफिक की केटेगरी में शो कर दिया। लोग साइमन के इस ट्रिक को मजेदार बता रहे हैं।  


पाकिस्तान में स्पाइडर मैन ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से एक वीडियो समाने आया। इसमें एक शख्स स्पाइडर मैन की कॉस्ट्यूम में ठुमके लगाता नजर आया। उसके साथ एक मिकी माउस भी था। इसका वीडियो देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।  

कोरोनावायरस के आतंक से खाली हुए शहर, नहीं दिख रहे लोग
वैसे तो कोरोनावायरस का आतंक चीन स शुरू हुआ था लेकिन अब ये दुनिया एक कई शहरों तक फ़ैल गया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में इस वायरस के आतंक के कारण लोग जगह को खाली कर रहे हैं। दरअसल, शहर को लेकर अफवाह उड़ी कि शहर में वायरस फ़ैल गया है। जिसके बाद पूरा का पूरा शहर खाली हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

बिना हेलमेट बाइक चला रहा था शख्स, उड़ गई खोपड़ी
पुणे पुलिस कमिश्नर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक शख्स रोड एक्सीडेंट का शिकार हुआ। ये शख्स 900 सीसी बाइक पर सवार था। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वो सामने से आ रही बस के नीचे आ गया। 14 सेकंड के इस क्लिप के साथ कमिश्नर ने लिखा कि अगर हेलमेट नहीं पहना तो ऐसा हो सकता है। शख्स बस के नीचे आकर कुछ दिया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।