5 वायरल खबरें: चोरों की बढ़ी इतनी हिम्मत, दिन के उजाले में किया कांड

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

पानी से भरे गड्ढे में फंसा बारहसिंघा, यूं मिली अनजानों से मदद
इंटरनेट पर एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें वीरान जगह से गुजर रहे कुछ दोस्तों ने वहां फंसे एक बारहसिंघा की मदद की। वो गड्ढे में फंसा हुआ था। तभी उधर से गुजर रहे इन दोस्तों की नजर उसपर पड़ी। सभी ने मिलकर उसे बाहर निकाला।

पार्क में हाथी की मस्ती, बच्चों की तरह करता रहा शरारत
IFS ऑफिसर सुशांत नंदा अपने ट्विटर अकाउंट पर जानवरों के कई वीडियोज शेयर करते रहते हैं। आज सुबह उन्होंने पार्क में खेलते हाथी का वीडियो शेयर किया। हाथी बच्चों की तरह पार्क में मस्ती कर रहा था। पानी के साथ खेलते इस हाथी का वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।  

बहरे बच्चे के लिए डिजनी परफॉर्मर ने किया साइन डांस
फ्लोरिडा में रहने वाली एक महिला ने अपने पांच साल के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। बच्चा सुन नहीं सकता। वो अपनी मां के साथ डिजनी वर्ल्ड गया था। जब वहां डांस कर रही एक परफॉर्मर को ये बात पता चली तो उसने इशारों में गाना गाकर बच्चे के साथ डांस किया। ये मोमेंट देख बच्चे की मां भावुक होकर रो पड़ी।  

मैकडी से लेकर आई बर्गर, अंदर से निकली कील
फेसबुक पर ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक महिला ने वीडियो शेयर किया। महिला मैकडी से बर्गर लेकर आई थी। कार में बर्गर खाते हुए अंदर से कील निकली। ये वीडियो उन सभी को चौंका रहा है, जो मैक डी बर्गर के फैन हैं।

दिन के उजाले में की चोरी, कैमरे का भी नहीं था डर
लंदन में चोरों का एक ग्रुप सरेआम चोरी करते नजर आया। ये गैंग एक स्कूल के आगे लगे महंगे साइकिल दिन के उजाले में चुरा रहा था। इस गैंग को  कैमरे का भी डर नहीं था। जब चोरी का विरोध किया गया, तो चोरों ने हथियार दिखाकर लोगों को डरा दिया।