5 वायरल खबरें: लाइव टीवी में गिरा पाकिस्तानी पैनलिस्ट, फिर उड़ गया पड़ोसियों का मजाक

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कुत्ते के साथ बच्चे की जुगलबंदी, जीत लेगा आपका दिल
सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा बेहद क्यूट अंदाज में अपने कुत्ते के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। वह अपने हस्की डॉग की तरह मुंह ऊपर करके हऊऊ… कर रहा है। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।


बच्चों की तरह मस्ती करता नजर आया बेबी गोरिला, फिर आई मां ने उठा लिया गोद में
जानवरों में भी बचपना छिपा होता है। अब जरा इस वीडियो को ही देखिये। इसमें एक बेबी गोरिला बच्चों की तरह मस्ती करता नजर आया। वो ऊंचाई से बार-बार नीचे जंप कर रहा था। लेकिन थोड़ी देर बाद वहां उसकी मां आई और बच्चे को चोट से बचाने के लिए गोद में उठा लिया।  


चिम्पांजी-कछुए की ऐसी दोस्ती, साथ ही खाते हैं खाना
इंटरनेट पर एक क्यूट वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक चिम्पांजी कछुए के साथ खाना शेयर करता नजर आया। दोनों एक साथ सेब खाते नजर आए। ये क्यूट वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।



भैंस के बच्चे ने किया हाथी पर अटैक, घबरा गए गजराज
एक वीडियो सामने आया, जिसमें भैंस का बच्चा हाथी पर अटैक करता नजर आया। बच्चे की मां अपने नन्हें शैतान की करतूत देख घबरा गई थी। वो अपने बच्चे के पीछे भागी। वहीं बच्चा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ हाथी पर अटैक करता नजर आया।


लाइव टीवी में गिरा पाकिस्तानी पैनलिस्ट, वायरल हुआ वीडियो
पाकिस्तान के एक लाइव शो का  वायरल हो रहा है। इसमें कुछ पैनलिस्ट डिस्कस कर रहे थे। जो शख्स शो में अपनी राय रख रहा था, अचानक उसकी कुर्सी टूट गई और वो नीचे गिर गया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।