5 वायरल खबरें: 8 महीने की गर्भवती विधायक ने पेश की मिसाल

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

/ Updated: Feb 29 2020, 06:52 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वायरल-1
8 महीने की गर्भवती विधायक ने लिया विधानसभा सत्र में हिस्सा, पेश की मिसाल
महाराष्ट्र में 8 महीने की गर्भवती विधायक नमिता मूंदड़ा ने विधानसभा सत्र में हिस्सा लेकर महिलाओं के लिए साहस की मिसाल पेश की। नमिता महाराष्ट्र के बीड से एनसीपी विधायक हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है, ऐसे में इसमें भाग लेना उनका कर्तव्य और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रेगनेंसी कोई बीमारी नहीं है बल्कि जीवन का हिस्सा है।

वायरल-2
शादी की इतनी खुशी कि जमकर नाचे दूल्हा-दुल्हन 
सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो सामने आया है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन साथ डांस कर रहे हैं। दोनों की खुशी देखते ही बन रही थी। लेकिन दुल्हन ने जो डांस किया उसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। 

वायरल-3 
ट्रक ड्राइवर ने बजाया हॉर्न तो बजने लगा गाना, लोगों ने ट्रक रोक कर की ये डिमांड
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक वीडियो सामने आया है। एक ट्रक में हॉर्न बनाने पर गाना बजता है। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और ट्रक ड्राइवर से बार-बार इसे बजाने की अपील करते हैं। इस दौरान रास्ते में जाम भी लगता है। आने जाने वालों को परेशानी भी होती है। इसके बाद भी लोग इसे सुनते हैं और कैमरे में कैद करते हैं। 

वायरल-4
बर्फ से जमी झील में तैरा शख्स, मुश्किल में डाली खुद की जान 
सोशल मीडिया पर यूएस के एक शख्स ने वीडियो बनाने के लिए अपनी जान मुश्किल में डाल दी। ये  बर्फ से जमी झील के नीचे एक तैरने लगा। इस शख्स की दोनों आंखें जम गई। अनुमान लगाकर वापस छेद की तरफ पहुंचा और बाहर निकला। शख्स ने कहा- मैं मौत के मुंह से बाहर आया हूं। ये खतरनाक था। 

वायरल-5
हॉन्ग-कॉन्ग में डॉग को हुआ कोरोना , टॉप लेवल पर वायरस
कोरोना वायरस का कहर अब चीन के बाहर दुनिया के अन्य देशों में फैल चुका है।  कोरोना से 2,900 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
ईरान में इस जानलेवा वायरस से मौतों का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग में एक कुत्ते में यह खतरनाक वायरस पाया गया है।
यहां एक पालतू कुत्ते में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद उसे पशु केंद्र में अलग-थलग रखा गया है।