5 वायरल खबरें: पहाड़ी से गिरने वाली थी महिला ऐसी बची और 14 फीट ऊंचाई पर किक

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया 

/ Updated: Jan 31 2020, 08:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वायरल -1
ताईक्वांडो खिलाड़ी ने हवा में उछलकर 14 फीट ऊंचाई पर किक लगाई
दक्षिण कोरिया के एक ताइक्वांडो छात्र वोनजिन किम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह हवा में उछलकर करीब 14 फीट की ऊंचाई पर टारगेट को किक लगाते नजर आ रहे हैं। इसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।


वायरल-2
पहाड़ी से गिरने वाली थी महिला, हेलीकॉप्टर से आया शख्स और बचाया 
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 69 साल की महिला  पहाड़ पर ट्रैकिंग करने गई थी। इसी बीच महिला का पैर फिसल और वो गिरने वाली थी। महिला ने सूखी झाड़ियों को पकड़ लिया। ग्रिप छूटने ही वाली थी कि हेलीकॉप्टर से आए सुरक्षाकर्मी ने हाथ थामा और उड़ा ले गया।

वायरल -3
लंगूर का पुलिस जवान पर हमला
IPS अफसर पंकज नैन ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें परेड के दौरान एक लंगूर ने जवान पर बुरी तरह से हमला कर दिया। 
वीडियो में नजर आ रहा है कि परेड चल रही है। सभी जवान कदलताल मिला रहे है तभी पीछे से आए इस लंगूर ने उछल कर जोरदार अटैक किया है। 

वायरल-4
फिरोजाबाद के थाना पचोखरा के पुलिसकर्मी रिश्वत लेते कैमरे में कैद
सरकार भले ही भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त है। बावजूद इसके पुलिस कर्मी रिश्वत लेने से बाज नही आ रहे हैं। ताजा मामला फिरोजाबाद के थाना पचोखरा में सामने आया है।जहां  एक सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। रात के समय में अवैध तरीके से चलने वाले ट्रकों, और डंपर  वालों से सौदेबाजी और पैसे लेते हुए हेड कॉन्स्टेबल साफ दिखाई दे रहा है।

वायरल-5
दिल्‍ली के राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल में कोरोना वायरस के 6 संदिग्‍ध मरीज भर्ती 
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में छह लोगों को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जांच रिपोर्टों का इंतजार किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला गुरुवार को केरल में सामने आया और मरीज को राज्य में एक अलग वार्ड में रखा गया है।