स्पाइडर मैन की तरह पेरिस की सबसे ऊंची इमारत पर चढ़ा शख्स, दिल दहला देने वाला वीडियो

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर एक शख्स का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।  ये बिना रस्सी और बिना किसी दूसरे सुरक्षा उपकरण के पेरिस की सबसे ऊंची इमारत पर चढ़ गया। मानों वह खुद को स्पाइडर मैन समझ रहा हो। यह घटना शुक्रवार को हुई। इसे जानलेवा हरकत के लिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस इमारत पर शख्स चढ़ रहा था उसका नाम Tour Montparnasse है। इसकी ऊंचाई करीब-करीब 690 फीट बताई जा रही है। शख्स ने शाम के वक्त इमारत पर चढ़ना शुरू किया था और रात 8 बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इसके लिए एक रेस्क्यू वर्कर को अपनी जान जोखिम में डाल शख्स के साथ-साथ बिल्डिंग पर लटकना पड़ा।
 
Share this Video

Related Video