VIDEO: 6 मंजिला फैक्ट्री में आग से मचा मौत का भयानक तांडव, जान बचाने के लिए लोग इमारत से कूदे

वीडियो डेस्क। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक 6 मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में 52 लोगों की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हैं और कई अभी लापता हैं। जान बचाने के लिए कई लोग जलती इमारत से नीचे कूद गए। आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिलों पर लगी थी। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग भीतर फंसे हुए हैं। हालांकि, जो लोग बाहर आए, उन्होंने आशंका जाहिर की है कि फैक्ट्री के भीतर फंसे लोगों का बचना मुश्किल है। पुलिस ने बताया गुरुवार शाम करीब 5 बजे रूपगंज इलाके में स्थित फूड एंड बेवरेज फैक्ट्री में आग लग गई। आग पर शुक्रवार दोपहर तक काबू नहीं पाया जा सका। फायर डिपार्टमेंट और पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अब तक 25 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। कितनी मौतें हुई हैं, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। 
 
/ Updated: Jul 09 2021, 06:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email