Exclusive Video: द दुबई फाउंटेन का यह 'रंगीन मंजर' दुनियाभर को अपनी ओर खींच लाता है, आपने देखा क्या?

दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक संयुक्त अरब अमीरात(UAE)का दुबई इन दिनों दुनियाभर के पर्यटकों से गुलजार है। यहां चल रहे दुबई एक्सपो(Dubai Expo 2020) को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। ये वीडियो 'द दुबई फाउंटेन' हैं।

/ Updated: Dec 01 2021, 12:56 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

दुबई. दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से संयुक्त अरब अमीरात(UAE)का दुबई  अपनी लग्जरी लाइफ और ऊंची-ऊंची इमारतों के अलावा कला और संस्कृति के लिए दुनियाभर में ख्यात है। इस समय यहां  दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी एक्सपो दुबई एक्सपो 2020(Dubai Expo 2020) चल रहा है। यह एक्सपो 1 अक्टूबर, 2021 से शुरू हुआ है, जो 31 मार्च, 2022 तक चलेगा। इस बीच भारत से भी बड़ी संख्या में पर्यटक दुबई पहुंचे हैं। यह वीडियो भारत से दुबई घूमने गए जाने-माने म्यूजिशियन राज शर्मा ने भेजे हैं। 'द दुबई फाउंटेन' दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह म्यूजिकल फाउंटेन दुबई में 1,918 फीट ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के पास झील में बनाया गया है। बता देंकि राज शर्मा ख्यात इंडियन म्यूजिकल कंपोजर दिवगंत खय्याम के सहयोगी रहे हैं। राज शर्मा इस समय दुबई में अपनी फैमिली के साथ घूमने गए हैं।