पाकिस्तान में महंगाई ने मारा, आटे के लिए मची हाहाकार: 3 दिन से भूखे व्यक्ति ने रो-रोकर सुनाया दुखड़ा

वीडियो डेस्क। पाकिस्तान में महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि लोग अब त्राहिमाम कर रहे हैं। गिरती अर्थव्यवस्था से पहले से ही चरमराया पाकिस्तान अब कमरतोड़ महंगाई को लेकर सुर्खियों में है। लोग रोज मर्रा के खाने पीने की चीजें भी नहीं खरीद पा रहे हैं। सब्जियां तो दूर, लोग आटे के लिए तरस गए हैं। 

/ Updated: Oct 14 2020, 07:51 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। पाकिस्तान में महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि लोग अब त्राहिमाम कर रहे हैं। गिरती अर्थव्यवस्था से पहले से ही चरमराया पाकिस्तान अब कमरतोड़ महंगाई को लेकर सुर्खियों में है। लोग रोज मर्रा के खाने पीने की चीजें भी नहीं खरीद पा रहे हैं। सब्जियां तो दूर, लोग आटे के लिए तरस गए हैं। पाकिस्तान के कई हिस्सों में आटा 75 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स रो रहा है। व्यक्ति ने कैमरे पर अपना दुखड़ा सुनाया।  कहा 3 दिनों से आटे के लिए तरस रहा हूं कहीं आटा नहीं मिला। व्यक्ति ने कहा उसके बच्चों ने 3 दिनों से खाना नहीं खाया है।