बारिश से तबाह हो गया पूरा शहर, मिट्टी बहा ले गई दर्जनों मकान, वीरान हो गईं सड़कें.... देखें खौफनाक मंजर

वीडियो डेस्क। जापान में शनिवार सुबह भारी बारिश ने तबाही मचा दी। मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। फिर देखते-देखते मिट्टी अपने साथ कई मकानों को तहस-नहस करते हुए आगे बढ़ती गई। यह प्राकृतिक हादसा शिजुओका प्रांत के अतामी शहर में हुआ।

Share this Video

वीडियो डेस्क। जापान में शनिवार सुबह भारी बारिश ने तबाही मचा दी। मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। फिर देखते-देखते मिट्टी अपने साथ कई मकानों को तहस-नहस करते हुए आगे बढ़ती गई। यह प्राकृतिक हादसा शिजुओका प्रांत के अतामी शहर में हुआ। इस हादसे के कई दिल दहलाने वाले वीडियो सामने आए हैं। प्रांत के आपदा प्रबंधन अधिकारी ताकामिची सुगियामा ने बताया कि लापता लोगों को ढूंढने रेस्क्यू टीम युद्धस्तर पर काम कर रही है। आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है। बता दें कि अतामी की पहचान गर्म बसंत (Hot Springs) के तौर पर होती है। अतामी शहर के अधिकारी के मुताबिक, भूस्खलन सुबह करीब 10.30 बजे शुरू हुआ। इस हादसे के बाद 200 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई। जापान के प्रधानमंत्री योशिदे सुगा घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों और अपने प्रभारी मंत्री को निर्देशित किया है।

Related Video