आखिर क्या है ट्रम्प के हिंसक समर्थकों की कारस्तानी के पीछे की वजह, 2 सौ साल बाद हुई ऐसी हिंसा

वीडियो डेस्क।  अमेरिका में बुधवार को वॉशिंगटन डीसी की कैपिटल बिल्डिंग में ट्रम्प समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। फायरिंग तक हुई। जिसमें महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। कैपिटल बिल्डिंग में अमेरिकी कांग्रेस है और यह अमेरिकी सरकार की विधायी शाखा की सीट है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि सुबह 4.15 बजे (भारतीय मानक समय) के अनुसार, ट्रम्प समर्थकों ने चार घंटे तक उत्पात मचाया। समाचार एजेंसी के मुताबिक, हंगामा होने के बाद कांग्रेस को अपनी कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हालांकि कुछ देर बाद कार्यवाही फिर से शुरू हुई। लेकिन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए वॉशिंगटन डीसी महापौर ने कर्फ्यू का ऐलान किया।   कैपिटल बिल्डिंग में अमेरिकी कांग्रेस इलेक्टोरल कॉलेज को लेकर बहस चल रही थी। इसी बहस के बाद प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन की जीत की ऑफिशियल और लीगल पुष्टि की जानी थी। इसी दौरान ट्रम्प समर्थकों ने हजारों की तादाद में प्रदर्शन शुरू कर दिया। आखिर इस हिंसा के कारण क्या है क्यों ट्रम्प और उनके समर्थक हार नहीं मान रहे हैं और इस हमले के कारण क्या है हमने इन्हीं सवालों के जवाब जाने विदेश मामलों के जानकार अभिषेक खरे से। 
 
/ Updated: Jan 08 2021, 11:36 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email