पत्नी ऐश्वर्या राय के बर्थडे पर रोमांटिक हुए पति अभिषेक बच्चन, खूबसूरत फोटो शेयर कर लिखा-आई लव यू

Nov 02 2020, 10:54 AM IST

ऐश्वर्या राय बच्चन साल की हो गई है। उनका जन्म 1 नवंबर, 1973 को मंगलौर में हुआ था। ऐश्वर्या को उनके फैन्स से लेकर करीबी तक ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने पत्नी को बेहद खूबसूरत अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस पोस्ट के साथ अभिषेक ने अपनी पत्नी के लिए खास रोमांटिक मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे वाइफी। धन्यवाद सभी चीजों के लिए। जो भी आपने हम सभी के लिए कीं और यह हमारे लिए मायने रखता है। आप हमेशा मुस्कुराएं और खुश रहें। हम आपको अंदर से बहुत प्यार करते हैं। आई लव यू...।

जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी से भरा है अभिषेक बच्चन की 'लूडो' का ट्रेलर, ये एक्टर पड़ा सब पर भारी

Oct 19 2020, 03:15 PM IST

अनुराग बासु (Anurag Basu) की फिल्‍म 'लूडो' (Ludo) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्‍म में 4 अलग-अलग कहानियां चल रही हैं। एक कहानी में अभिषेक बच्‍चन एक बच्‍ची की किडनेपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी कहानी में सान्‍या मल्‍होत्रा और आदित्‍य रॉय कपूर प्‍यार में पड़े हुए द‍िख रहे हैं। वहीं, राजकुमार राव के पास उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड लौटकर आती है और गोद में बच्‍चा लि‍ए अपने पति को जेल तोड़कर न‍िकालने की बात करती द‍िख रही है। चौथी कहानी में एक्‍टर रोहित सराफ कुछ अलग ही करते द‍िख रहे हैं। 

इस एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन को बुलाया अपने चैट शो में तो ऐश्वर्या राय के पति ने यह कहकर किया इंकार

Sep 13 2020, 06:51 PM IST

हाल ही में अभिषेक के फैंस ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया (neha dhupia) से अनुरोध किया कि वो अपने टॉक शो नो फिल्टर विद नेहा (no filter neha) में अभिषेक को आमंत्रित करें, लेकिन अभिषेक ने इस शो में आने से इंकार कर दिया। फैंस की रिक्वेस्ट पर जब नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए अभिषेक को अपने शो में इनवाइट किया तो अभिषेक ने जवाब दिया- विथ और नो फिल्टर दो अलग-अलग चीजें हैं। बख्श दीजिए। नेहा का शो नो फिल्टर नेहा फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो में आने वाले मेहमान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे करते हैं।

अमिताभ बच्चन ने रक्षाबंधन पर श्वेता-अभिषेक की शेयर की फोटो, लिखा ये इमोशनल कर देने वाला मैसेज

Aug 03 2020, 10:59 AM IST

कोरोना से जंग जीतकर घर पहुंचे अमिताभ बच्चन ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने रक्षाबंधन के त्यौहार के बारे में काफी कुछ बताया है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे यानी श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन की फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने अपने नाती अगस्त्य नंदा और पोती आराध्या बच्चन की फोटो भी शेयर की है। इन फोटोज के साथ उन्होंने इमोशन मैसेज भी लिखा है। उनकी यह पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रही है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। 

अजीबोगरीब सवाल पूछकर इस वजह से अभिषेक बच्चन को लोगों ने मारा ताना फिर यूं जवाब देकर की बोलती बंद

Jul 30 2020, 02:54 PM IST

अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन लंबे समय मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स अभिषेक का मजाक उड़ा रहे हैं और उनपर तंज कस रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अभिषेक पर तंज सकते हुए अजीबोगरीब सवाल पूछा। सवाल था- पिता अस्पताल में भर्ती हैं, अब किसके भरोसो बैठकर खाओगे। हालांकि, इस सवाल पर कई फैन्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया। जब यूजर का ये ट्वीट ज्यादा वायरल हुआ तो खुद अभिषेक ने आगे आकर ऐसा जवाब दिया कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।