इन दिनों दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अधेड़ शख्स की हरकत शर्मनाक है। दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा आदमी वर्टिकल गार्डन में टंगे गमलों को चुराता दिख रहा है। शख्स गमले में लगे पौधों को बाहर निकाल कर फेंकता दिख रहा है। इसके बाद वह खाली गमले को अपने बैग में रख रहा है।
खबर-1
दिल्ली के पार्क में बुजुर्ग ने की शर्मनाक हरकत, कैमरे में हो गया कैद
इन दिनों दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अधेड़ शख्स की हरकत शर्मनाक है। दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा आदमी वर्टिकल गार्डन में टंगे गमलों को चुराता दिख रहा है। शख्स गमले में लगे पौधों को बाहर निकाल कर फेंकता दिख रहा है। इसके बाद वह खाली गमले को अपने बैग में रख रहा है।
दिल्ली में ये बुजुर्ग चुरा रहा गमले
खबर-2
तेंदुए के बच्चे का शोषण करते लोगों का वीडियो वायरल
गिर के जंगलों से लोगों का जानवरों को परेशान करने का मामला सामने आया है। गिर के जंगल में कुछ युवक शावक की गर्दन पकड़ उसका वीडियो बनाते दिख रहे हैं। शावक युवकों पर हमला कर खुद को बचाने की कोशिश करता है लेकिन बच नहीं पाता। वन अधिकारी परेशान हैं और लोगों से सोशल मीडिया पर भी अपील कर रहे हैं कि जानवरों को परेशान करना क़ानूनन अपराध है जिन लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है उन्हें पहचान कर पुलिस को उन तक पहुंचाएंय़
तेंदुए के बच्चे को किया परेशान
खबर-3
डिलीवरी बॉय ने छीना महिला का पर्स, वीडियो वायरल
कुआलालंपुर में एक बुजर्ग महिला के साथ चोरी का वीडियो वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि फूडपांडा के डिलीवरी बॉय ने एक बुजुर्ग महिला से उसका पर्स छीना और भागने लगा। जिसके बाद महिला ने डटकर उसका सामना किया और पर्स को जोर से पकड़ लिया। महिला पर्स के साथ ही बाइक सवार के पीछे खींचती चली गई।
महिला बाइक के पीछे कई मीटर तक घिसटती हुई जा रही थी। चोर ने उससे पर्स छीनने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार उसे हार माननी पड़ी।
बुजर्ग महिला की हिम्मत से बचा पर्स
खबर-4
महिला को कहे अपशब्द, धंधे वाली तक बता डाला, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश बागपत जिले के रमाला थाने के दरोगा नत्थू सिंह एक महिला के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। दरोगा ने अमर्यादित भाषा की हद लांघते हुए महिला को धंधे वाली तक बता दिया। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी ने सीओ बडौत को जांच सौंपी है। दरअसल दरोगा नत्थू सिंह जिले के रमाला क्षेत्र के इब्राहिमपुर माजरा गांव में जमीन के विवाद में झगड़े की सूचना पर पहुंचे थे।
यूपी पुलिस का ‘गाली’बाज दरोगा
खबर-5
लड़की का बॉडीगार्ड बनकर पीछे-पीछे पर्स लेकर चला डॉग, वायरल हुआ वीडियो
कुत्ते कभी भी अपने मालिक को धोखा नहीं देते वो प्यार के बदले प्यार ही देते हैं कुछ ऐसा ही प्यारभरा नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दरअसल, मलेशिया के एक फेसबुक यूजर ने एक डॉग का वीडियो शेयर किया है इसमें डॉग अपनी मालकिन का पर्स लेकर उसके पीछे-पीछे चल रहा है।
लड़की एक इमारत के अंदर से निकलती है। पीछे-पीछे डॉग आता है। उसके मुंह में लड़की का पर्स है। वो चलता जाता है।
आगे-आगे लड़की, पीछे-पीछे प्यारा सा डॉग
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
2 days ago
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
May 09 2024, 01:24 PM IST
May 09 2024, 09:24 AM IST
May 09 2024, 09:14 AM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST